गुना नगर: रोटरी भवन गुना में रक्तदान एवं पौधारोपण कर रोटरी के नवीन सत्र का हुआ शुभारंभ
गुना। नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से सेवा कार्य कर रही रोटरी क्लब गुना द्वारा अपने नवीन सत्र का शुभारंभ रक्तदान एवं पौधारोपण कर किया गया। रोटरी मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की रोटरी क्लब गुना द्वारा सोमवार को रोटरी भवन गुना में रोटरी के नवीन सत्र 2024-25 का आरंभ रोटरी सदस्यों द्वारा रक्तदान एवं पोधारोपण के साथ आरंभ किया।