गोंडा। बलात्कार के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी कथावाचक पवन देव महाराज की तलाश में अयोध्या एसओजी ने गुरुवार को मनकापुर थाना क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव में छापेमारी की। कार्रवाई मनकापुर कोतवाली पुलिस के सहयोग से की गई।
पुलिस ने गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी उर्फ आचार्य रामायण शांडिल्य के घर पर दबिश दी। इंद्र कुमार तिवारी ने मुकदमा दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर पवन देव महाराज के समर्थन में पोस्ट की थी, जिसके आधार पर पुलिस को संदेह था कि आरोपी उनके यहां शरण ले सकता है।
हालांकि छापेमारी के दौरान न तो पवन देव महाराज मिले और न ही इंद्र कुमार तिवारी घर पर मौजूद थे। पुलिस ने घर की तलाशी ली और कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है। मनकापुर कोतवाल गौरव सिंह तोमर ने बताया कि अयोध्या एसओजी को सूचना मिली थी कि आरोपी उनके थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है।
गौरतलब है कि एक महिला की शिकायत पर पवन देव महाराज के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर�