हनुमानगढ़: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोक परिवहन बसों के पहिए थमे, चालकों-परिचालकों ने बसें खड़ी कर किया सांकेतिक जाम
पालेवाली ढाणी के पास लोक परिवहन बस चालक और परिचालकों के साथ हुई कथित मारपीट, लूट और जातिसूचक गाली-गलौज की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से बुधवार को लोक परिवहन बस चालक और परिचालक हड़ताल पर उतर आए। उन्होंने टाउन में जीएम रिजॉर्ट के पास बसें खड़ी कर सांकेतिक जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।