कोटा में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अंडर 20 जूनियर में यशवंत गिरी ने प्राप्त किया ब्रॉन्ज मेडल
Sadar, Varanasi | Apr 22, 2025 अंडर 20 जूनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन कोटा राजस्थान में 19 से 22 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया। जिसमें अंतिम दिन वाराणसी की 92 किलो फ्री स्टाइल में यशवंत गिरी ने उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।