कोटपूतली: कोटपुतली में डंपिंग यार्ड में बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिलने से मची सनसनी
Kotputli, Alwar | Apr 20, 2026
पावटा उपखंड क्षेत्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में डंपिंग यार्ड में मिला। बुजुर्ग 16 अप्रैल को अंबेडकर पार्क स्थित सब्जी मंडी कॉलोनी से लापता हो गए थे। चार दिन बाद 20 अप्रैल को उनका शव घर से करीब 500 मीटर दूर हड्डियों के ढांचे के रूप में बरामद हुआ।