चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रविवार को पुलिस चौकी वैजा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक कार की तलाशी लेने पर सीटों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब छुपाकर रखी हुई पाई गई। अवैध शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।