डूंगरपुर जिले में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष कार्यदल द्वारा एक और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में अवैध तस्करी पर सख्त नियंत्रण के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए यह कार्यवाही की गई।