झौथरी: झलाप मण्डल में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, देश की एकता व सनातन संस्कृति का दिया गया संदेश
चौरासी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झलाप मण्डल संघ क्षेत्र में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा, आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना का भव्य संगम बनकर उभरा। इस सम्मेलन में झलाप, सीथल, जांबुडी, गोठीपूरा, देवगांव, ओडा फला, कावड़िया, सामाओटा, भरतपुरा, पगीवाडा सहित आसपास के गांवों से सर्व समाज के हजारों श्रद्धालु एवं नागरिक शामिल हुए।