मंझनपुर: कौशाम्बी में रात के अंधेरे में स्कूल में घुसे अराजकतत्वों ने जमकर की तोड़फोड़, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
हाजीपुर पतौना स्थित श्री सियाराम बचई लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय एक बार फिर अराजकतत्वों के निशाने पर आ गया। अज्ञात लोगों ने विद्यालय में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और स्कूल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।