बिसौली: बिसौली में मनरेगा कर्मियों का 25-30 माह का मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विकास खंड बिसौली के मनरेगा कर्मियों ने लगभग 25 से 30 माह से बकाया चल रहे मानदेय और ईपीएफ भुगतान को लेकर सोमवार को 12 बजे करीब जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। ज्ञापन खंड विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा बिसौली के माध्यम से भेजा गया।