गुन्नौर: रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार शाम करीब 5 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फसा लिया। और बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी पुत्री को सुरक्षित बरामदगी और युवक पर कार्यवाही की मांग की है।