🚨 भीलवाड़ा में बड़ी चोरी की वारदात, एक साथ कई फ्लैटों के टूटे ताले!
भीलवाड़ा के 200 फीट रोड स्थित सन राइज ड्रीम्स कॉलोनी में बुधवार तड़के चोरी का बड़ा मामला सामने आया। सुबह करीब 3:30 बजे अज्ञात चोरों ने कॉलोनी के बी ब्लॉक में धावा बोलते हुए एक दर्जन से अधिक फ्लैटों के ताले तोड़ दिए।
चोरों ने उन फ्लैटों को निशाना बनाया, जहां अधिकतर किरायेदार रहते हैं। सुबह जब लोगों ने दरवाजों के टूटे ताले और घरों के अंदर बिखरा सामान देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति फ्लैटों के आसपास घूमते और ताले तोड़ते नजर आए हैं।
फिलहाल चोरी हुए आभूषण, नकदी और अन्य सामान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
⚠️ रिहायशी कॉलोनियों में सुरक्षा को लेकर फिर उ�