सीतापुर: बैजनाथ कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का चला बुलडोजर, नजूल की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर जिला प्रशासन के बुलडोजर ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार लोगों के द्वारा नजूल की जमीन पर कई वर्षों से कब्जा किया गया था। तहसील प्रशासन के द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया था। जिसके चलते तहसील प्रशासन के टीम ने बुलडोजर की मदद से कब्जा हटाया है।