सीतापुर: मन्नी पुरवा के पास तेज रफ्तार डाले ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत
थानगांव थाना क्षेत्र के मन्नी पुरवा गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार डाले ने अनियंत्रित होकर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था और उसकी मौत भी हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।