सीतापुर: बीहट गौड़ में तालाब के गहरे पानी में डूबने से व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
रामकोट थाना क्षेत्र के बिहट गौड़ गांव में तालाब के गहरे पानी में डूब जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति घर से सौच के लिए तालाब पर गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से व्यक्ति तालाब में गिर गया जिसके बाद गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।