सीतापुर: नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के मानपुर थाना क्षेत्र के मानपुर तालगांव मार्ग पर नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।