शाहबाद: आगमपुर चौराहे पर दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगमपुर चौराहे पर एक दुकानदार की रात्रि में हमला कर पिटाई कर दी गई थी जिससे वह लहू लुहान हो गया। बेटे द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दो दिन बाद इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।