शाहबाद: पिपरिया के पास मुठभेड़ में दो बदमाश हुए गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
कोतवाली क्षेत्र के पाली रोड पर सफीपुर गौशाला के सामने और नगर पालिका के सामने से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने सोमवार की सुबह तीन बजे बाइक सवार पच्चीस पच्चीस हजार के इनामी दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया है।