शाहबाद: पेढ़मा गांव में पशु चिकित्सक की लापरवाही से भैंस की मौत, मलिक ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
टोडरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत पेढमा के रहने वाले शिवा मिश्रा की लगभग 80, 000 रूपए की भैंस की बीमारी के चलते मौत हो गई। भैंस की मौत के लिए शिवा मिश्रा ने टोडरपुर के पशु चिकित्सक विश्वास सिंह पर आरोप लगाया है। सोमवार को शाम 4:00 बजे शिवा मिश्रा ने बताया 3 अक्टूबर भैंस बीमार होने की बात बता कर फोन किया। लेकिन उधर से कोई भी कंपाउंडर या चिकित्सक नहीं आया।