हाथरस: जमीनी विवाद को लेकर दूसरे गांव के दबंगों ने खेतों पर दंपति के साथ लाठी-डंडों से की जमकर मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला आल में जमीनी विवाद को लेकर खेतों पर दूसरे गांव के दबंगों ने दंपति के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित दंपत्ति द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पीड़ित घायल दंपत्ति का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।