परिहार: जमाबंदी के लिए परिहार अंचल के हल्का में लगेंगे विशेष शिविर,अधिकारी को मिला आदेश
जमाबंदी के लिए परिहार अंचल के हल्का में लगेंगे विशेष शिविर, अधिकारी को मिला आदेश। प्रखंड के जिन परिवारों में अभी तक पूर्वजों के नाम से ही जमाबंदी चल रही है। अभी तक आपसी बटवारा कर अपने-अपने नाम से जमाबंदी कायम नहीं कराई गई है। उनकी सहूलियत के लिए परिहार अंचल के सभी हल्का में विशेष शिविर का आयोजन हर मंगलवार, बुधवार व गुरुवार को किया जाएगा।