परिहार: पिलर संख्या 305/01 के समीप 819 बोतल नेपाली शराब,एक स्कूटी व साइकिल जब्त
पिलर संख्या 305/01 के समीप 819 बोतल नेपाली शराब,एक स्कूटी व साइकिल जब्त। शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। विशेष गस्ती के दौरान एसएसबी ने कुल 819 बोतल नेपाली शराब, एक स्कूटी एवं एक साइकिल जप्त की है। हालांकि इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहा जप्त शराब में 346 बोतल अंग्रेजी तथा 473 बोतल नेपाली सोफी शराब शामिल है।