परिहार: बेला पुलिस ने मझौरा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया
बेला पुलिस ने मझौरा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी बाइक व मोबाइल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के ही चांदी रजवाड़ा गांव निवासी ताहिर हुसैन के पुत्र निजाम के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत मे में भेज दिया है।