परिहार: परिहार उत्तरी पंचायत के वार्ड सदस्यों को अब तक नहीं मिला प्रभार, पंचायत सचिव पत्र कर चुके हैं निर्गत
परिहार उत्तरी पंचायत के वार्ड सदस्यों को अब तक प्रभार नहीं मिला है, पंचायत सचिव पत्र निर्गत कर चुके हैं। पंचायत चुनाव के 26 माह बाद भी परिहार उत्तरी पंचायत में अब तक पुराने वार्ड सदस्यों ने नए को प्रभार नहीं सौंपा है। सोमवार को पंचायत सचिव सन्नी कुमार ने बताया कि पत्र निर्गत कर सभी पूर्व वार्ड सदस्य को चार्ज आदान-प्रदान करने को कहा गया है।