परिहार: परिहार प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस चूल्हा पर तैयार होगा बच्चों का भोजन,प्रक्रिया शुरू
परिहार प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस चूल्हा पर तैयार होगा बच्चों का भोजन,प्रक्रिया शुरू।बताया गया है कि अब आंगनबाड़ी केदो पर बच्चों को पका पकाया भोजन उपलब्ध कराने के लिए जलावन का चूल्हा नहीं जलेगा। सेविका व सहायिकाओं द्वारा धुआ रहित वातावरण में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए गैस का चूल्हा उपयोग में लाया जाएगा।