जमुई: मणिद्वीप के पास बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 1, 2026 मणिद्वीप स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। बुधवार को दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद डॉक्टर घनश्याम सुमन द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।