सिरौली गौसपुर: कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत एक गांव के युवक पर 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
कोतवाली टिकैत नगर अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया कि 29 अप्रैल की रात करीब 11:00 बजे उसकी 19 वर्षीय बहन घर में अकेली थी तभी विपक्षी युवक शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर उसकी बहन को भगा ले गया है। ढूंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन पता नहीं चला है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस आज शुक्रवार की शाम 5 बजे मामले की जांच कर रही।