सन्ना: मनोरा जनपद पंचायत में पदस्थ प्रभारी एसडीओ संजय कुमार दिवाकर को एसीबी ने ₹25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Sanna, Jashpur | Jun 17, 2026 मनोरा जनपद पंचायत में पदस्थ प्रभारी एसडीओ संजय कुमार दिवाकर को एसीबी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कपरोल के पूर्व उपसरपंच रीतु राम यादव ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मनरेगा के वर्ष 2023-24 के संरचना कार्यों के मूल्यांकन और भुगतान के लिए 70 हजार रुपये की मांग की गई थी।