परिहार: बिजली संकट पर बराही में SH-87 जाम, दो घंटे बाद खुला मार्ग
परिहार प्रखंड के बराही गांव में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने और फ्यूज उड़ने के बाद कई दिनों तक लाइन की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को स्टेट हाईवे-87 जाम कर सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर बीडीओ, सीओ एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद तत्काल बिजल