जगदलपुर: बस्तर जिले में पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण, थानों में सुरक्षित पहुंची गोपनीय सामग्री
*जगदलपुर, 13 मार्च 2026/* बस्तर जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा वर्ष 2026 के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल के मार्गदर्शन में आज परीक्षा से जुड़ी अत्यंत गोपनीय सामग्रियों के वितरण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह वितरण कार्य जगदलपुर स्थित जगतू