बिंदकी: नरैचा गांव में दरवाजा लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद व मारपीट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में मकान में दरवाजा लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहा सुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। इस मामले में बुधवार की रात करीब 8:00 बजे थाना अध्यक्ष जाफरगंज प्रमोद शुक्ला ने बताया कि दरवाजा लगाने का विवाद था। एक व्यक्ति का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है