बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने जुए की फड़ पर छापा मारकर 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | Jun 11, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए की फड़ पर छापा मारकर गुरुवार को 2 बजे करीब 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुजरैला के पास खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ के के पास चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।