मंडला: जिले के ग्राम बुढ़नेर में अपर बुढ़नेर परियोजना पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निर्माण स्थल पर किया विरोध
Mandla, Mandla | May 14, 2026 मंडला जिले के मवई विकासखंड के ग्राम बुढ़नेर में बन रही 606 करोड़ की अपर बुढ़नेर परियोजना अब विवादों के घेरे में आ गई है। घटिया निर्माण, अवैध रेत के उपयोग और मनमानी के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को शाम 4: 30 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।