2 सूत्री मांगों को लेकर टिकारी अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले और खेत मजदूर सभा का प्रदर्शन*
*टिकारी में भूमिहीनों को जमीन देकर आवास की गारंटी करेंअंचलाधिकारी*
*टिकारी में गरीबों के हक अधिकार की लड़ाई तेज करेगा भाकपा माले– रवि कुमार*
टिकारी03सितम्बर 2026
भाकपा माले और खेत मजदूर सभा द्वारा आज टिकारी में 12सूत्री मांगों को लेकर अंचल सह प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।
लाल झंडा लिए सैंकड़ों लोगों का जुलूस नारा लगाते हुए स्थानीय किला मैदान से निकला जो दुर्गा स्थान, बुढ़वा महादेव स्थान, अस्पताल मोड़ होते अंचल कार्यालय पहुंचा जहां बीडीओ ने लोगों के बीच आकर मांग पत्र लिया जिसमें मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया और वार्ता हुई। वार्ता के बाद अंचल कार्यालय के सामने ही उपस्थित जनता को मुख्य वक्ता भाकपा माले गया जिला सचिव निरंजन कुमार ने संबोधित किया।
जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि टिकारी में भाकपा माले गरीबों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लेता है। यहां हजारों गरीब भूमिहीन हैं मगर उन्हें जमीन और आवास देकर बसाने के बदले बुलडोजर से उजाड़ा जा रहा है। राशन सूची से गरीबों का नाम काटा जा रहा है, मनरेगा खत्म कर विकसित भारत जी रामजी में काम की गारंटी नही है और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नही दी जा रही है.अफसरों के संरक्षण में लोन देने वाली माइक्रोफाइनेंस कंपनियां गरीबों का आर्थिक शोषण कर रही है.थाना अंचल और प्रखंड कार्यालय में लूट का राज चल रहा है जिससे जनता में भारी गुस्सा है.सभा को रवि कुमार,सुरेंद्र यादव, संजय मांझी,राजकुमार यादव, मनोज पासवान,हरि मांझी आदि ने सम्बोधित किया.
प्रमुख मांग-
1. सभी भूमिहीनों को 5 डी.जमीन देकर आवास दिया जाय.
2.जो जहां बसे है वहां पीपी एक्ट 1947 के तहत भूमिहीनों को वास भूमि का पर्चा दिया जाय.
3. विकसित भारत जी राम जी योजना में साल भर काम और 700 रुपया मजदूरी दिया जाय.
4. महाजनी और माइक्रोफाइनेंस कंपनियां की मनमानी पर रोक के साथ सभी कर्ज माफ कर रोजगार का प्रबंध किया जाय.
5.राशन कार्ड से नाम काटना बंद हो, सभी गरीबों को राशन कार्ड जारी किया जाय.
6.खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाया जाय.
7.सीलिंग, बिहार सरकार गैरमजरुआ, भूदान से प्राप्त पर्चाधारियों को जमीन पर दखल के साथ रसीद काटा जाय.
8.खाद की कालाबाजारी पर रोक के साथ सस्ते दर पर खाद किटनाशक दिया जाय.
9.पुराने जिर्ण शीर्ण हो चुके अम्बेडकर छात्रावास का नया बनाया जाय.
10.सभी बृद्धजनों विकलांग और विधवाओं को3000/रूपया मासिक पेंशन दिया जाय.
11.भोरी प्राथमिक विद्यालय में रोड का निर्माण के साथ सभी स्कूलों में बुनियादी सुबिधा बहाल किया जाय.
12.सभी गरीब किसानों का पुराना बिजली बिल माफ किया जाय.
*द्वारा:–*
*रवि कुमार*
*भाकपा माले सचिव* *टिकारी*
#bdbiharjharkhand