चाईबासा: प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- पूर्वी भारत के विकास का श्रेय कांग्रेस सरकार की नीतियों को*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्वी भारत को कांग्रेस शासन में पिछड़ा बताया जाने पर कांग्रेस ने रविवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने प्रधानमंत्री के बयान को तथ्यों से परे और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया।