शामली: खानपुर गांव में जानलेवा हमले की वारदात में बाबरी थाना पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Sep 24, 2025 बुधवार की शाम करीब 7 बजे बाबरी थाना पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई को थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में राजू चौधरी नाम के ग्रामीण पर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव खानपुर निवासी लवी उर्फ शुभम और कुलदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।