खगड़िया: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1466 मामले हुए निष्पादित, खगड़िया व्यवहार न्यायालय और गोगरी अनुमंडलीय न्यायालय में आयोजन
शनिवार 12:00 बजे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देश पर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1466 मामले का निष्पादन किया गया। वहीं तीन करोड़ 34 लाख 78 हज़ार 949 रुपये का समझौता किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट, खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट, गोगरी में किया गया।