श्री गंगानगर: जिला कलक्टर ने जनगणना कार्य में ऑनलाइन स्व-गणना सुनिश्चित करने के लिए दिए दिशा-निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 5, 2026
साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जिले में 1 मई 2026 से जारी है। इस दौरान आमजन के साथ-साथ समस्त अधिकारी-कर्मचारी अपनी जनगणना विवरणी आॅनलाइन भरना सुनिश्चित करें।