सत्तर कटैया: बारा में बिजली के सार्ट सर्किट से आटा चक्की घर में लगी आग, आग लगने से लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट
बारा में गुरूवार की देर रात बिजली के सार्ट सर्किट से एक आटा चक्की घर में आग लग गई। आग लगने के कारण आटा चक्की मशीन में रखे लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू। पीड़ित गृहस्वामी उमेश यादव ने सीओ एवं बिजली विभाग के जेई को आवेदन देकर समुचित मुआवजा का किया मांग।