सत्तर कटैया: बिहरा- पटोरी बाजार में पुलवामा में हुये शहीदों की याद में निकाला गया कैंडल मार्च, भारत माता की जय सहित अन्य नारे लगे
पुलवामा में शहीद जवानों की याद में बिहरा-पटोरी बाजार में निकाला गया कैंडल मार्च। बिहरा-पटोरी बाजार के दोरमा मोड़ से निकला कैंडल मार्च पूरे बाजार का भ्रमण करते हुये आजाद चौक पंचगछिया पहुंचा। कैंडल मार्च में शामिल युवाओं ने वीर जवान अमर रहे के नारे लगाये। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवा सहित आमलोग शामिल थे।