महमूदाबाद: महमूदाबाद में मां संकटा देवी धाम का भव्य वार्षिक मेला 19 मार्च से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा
माँ संकटा देवी धाम का वार्षिक मेला 19 मार्च से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा। मेले का शुभारम्भ विधायक आशा मौर्य द्वारा किया जाएगा, जबकि नवरात्र में प्रतिदिन महाआरती होगी। मेले में झूले, दुकानें और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे, वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था भी की गई