🛕 लगभग 250 साल पुराना श्री बाँके बिहारी मंदिर — इंदौर 🦚✨
राजवाड़ा के पास स्थित यह ऐतिहासिक मंदिर इंदौर की होलकरकालीन विरासत और कृष्ण भक्ति की अनोखी कहानी अपने भीतर समेटे हुए है। 🙏
मान्यता है कि सूबेदार मल्हारराव होलकर ने अपनी पत्नी हरकूबाई के लिए इस मंदिर का निर्माण करवाया था। हरकूबाई भगवान श्रीकृष्ण की भक्त थीं और महानुभाव पंथ से जुड़ी थीं।
मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के साथ भगवान दत्तात्रेय की भी आराधना होती है। यहाँ विराजित कृष्ण स्वरूप को वृंदावन के बाँके बिहारी जी के स्वरूप से समान माना जाता है, जिसके कारण इसे श्री बाँके बिहारी मंदिर कहा जाता है। 🦚💙
मंदिर की दो मंजिला मराठा हवेली शैली की वास्तुकला और लकड़ी का काम इसकी ऐतिहासिक खूबसूरती को और खास बनाता है।
इंदौर की गलियों में छुपी ऐसी ही ऐतिहासिक और धार्मिक कहानियों को जानने के लिए जुड़े रहिए IndoreShahar की Darshan Yatra से। ❤️
राधे राधे 🙏 | जय श्री कृष्ण 🦚
#BankeBihariMandir #Indore #IndoreShahar #DarshanYatra #HolkarHistory IndoreHistory RadheRadhe
Indore, Indore | Sep 3, 2026