फरीदाबाद: फरीदाबाद सेक्टर 8 बाईपास रोड पर कार और बुलेट बाइक की हुई जोरदार टक्कर
फरीदाबाद। सेक्टर-8 बाईपास रोड पर तेज रफ्तार कार और बुलेट बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बुलेट सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आस-पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुँचकर घायल युवक को संभाला और 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।