बसना: बसना में तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज, 2 लोग हुए थे घायल
बसना में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है। बेमेतरा जिले के ग्राम कंदई निवासी मोटरसाइकिल सवार युवराज पटेल एवं कृष्णा पटेल को 29 जनवरी को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे।