-#राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल, बोलीं - एम्स जैसे संस्थानों के समक्ष किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा विकसित करने का अवसर...
-#ब्राइट #न्यूज #बिलासपुर
-#भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।
-#समारोह में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा पेशे का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा होना चाहिए। जब एक बीमार व्यक्ति चिकित्सक के पास आता है तो वह बीमारी के डर और अनिश्चितता के साथ-साथ उम्मीद भी लेकर आता है। चिकित्सक अपने ज्ञान से बीमारी की पहचान और कौशल से इलाज करता है, लेकिन उसकी संवेदनशीलता और करुणापूर्ण व्यवहार ही मरीज को हिम्मत देता है। उन्होंने चिकित्सकों से श्रेष्ठ बनने के साथ-साथ संवेदनशीलता और करुणा अपनाने का आह्वान किया।
-#राष्ट्रपति ने कहा कि न्यूनतम लागत में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा एम्स की पहचान है। देशवासियों के लिए एम्स का मतलब देश के सबसे योग्य चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा है। इसी भरोसे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और अधिक मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा देने के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों में अनेक एम्स स्थापित किए गए हैं।
-#राष्ट्रपति ने कहा कि भौगोलिक स्थिति के कारण एम्स बिलासपुर की विशेष जिम्मेदारी है। हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में बसी आबादी तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना बहुआयामी चुनौती है। एम्स बिलासपुर को उन्नत तृतीयक स्वास्थ्य सुविधा के अग्रणी केंद्र के रूप में उभरना चाहिए। टेलीमेडिसिन, दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, चिकित्सा कर्मियों के प्रशिक्षण और नवीनतम प्रौद्योगिकियों के प्रयोग से पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की जरूरत है।
-#राष्ट्रपति ने कहा कि बड़ी बीमारी की स्थिति में चिकित्सा खर्च सामान्य लोगों के लिए भारी पड़ता है। समाज के कमजोर वर्गों की इस पीड़ा को दूर करने के लिए भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम खर्च पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की बढ़ती कीमत मरीजों के लिए गंभीर चुनौती है। किफायती, सुलभ और कम लागत वाले स्वास्थ्य समाधान विकसित करना एम्स जैसे अग्रणी संस्थानों के लिए चुनौती भी है और अवसर भी, जिससे देशवासी स्वस्थ रहकर देश की प्रगति में योगदान दे सकेंगे।
#BrightNewsGhumarwin #PresidentDroupadiMurmu #AIIMSBilaspur #AIIMSBilaspurFirstConvocation #PresidentAtAIIMSBilaspur #PIBDelhi #HimachalPradesh #BilaspurNews #BilaspurToday #GhumarwinToday #HimachalToday #MedicalEducation #AffordableHealthcare #AccessibleHealthcare #LowCostHealthcareSolution #HumanityService #CompassionateHealthcare #Telemedicine #AyushmanBharat #PMJAY #TertiaryHealthcare #HillyAreaHealthcare #AIIMSTrust #QualityMedicalFacility #BrightNewsLive