मनोहरथाना: मनोहर थाना की मनरेगा महिला श्रमिकों ने उपखंड अधिकारी को मजदूरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
मनरेगा में काम न मिलने से परेशान जॉब कार्डधारी महिला श्रमिक बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने वर्तमान में चल रहे मनरेगा कार्यों की मस्टररोल में अपना नाम जोड़ने तथा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में महिला श्रमिकों ने बताया कि उन्हें पिछले लंबे समय से नरेगा के तहत कोई काम नहीं मिल रहा है।