गुलाबी नगरी से अजमेर के लिए रवाना हुई 'Fight Against Drugs' राष्ट्रीय बाइक रैली!
आज रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जी ने नशामुक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर देश के विभिन्न सुरक्षा बलों के राइडर्स का भव्य राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए आधिकारिक रूप से रवाना कर दिया है।
इस राष्ट्रीय बाइक रैली में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनएसजी, आईटीबीपी और सीआईएसएफ समेत देश के प्रमुख सुरक्षा बलों के 250 जांबाज राइडर्स पूरी ऊर्जा के साथ शामिल हुए हैं। राजस्थान की सीमाओं को पार करते हुए यह काफिला आगामी 23 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ के रास्ते उदयपुर पहुँचेगा, और फिर 24 अक्टूबर को उदयपुर से प्रस्थान कर अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव यानी एकता नगर(गुजरात) की ओर अग्रसर होगा।
रैली के दौरान विद्यार्थियों और आमजन के साथ संवाद कर नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है।
राजस्थान पुलिस प्रदेश में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तत्पर है।
राजस्थान को पूर्ण रूप से नशामुक्त और सुरक्षित बनाने का राजस्थान पुलिस ANTF का संकल्प निरंतर जारी है।
यदि आपको नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि दिखे तो तुरंत Anti-narcotics helpline 155249 पर सूचना दें।
#Fightagainstdrugs #Rajasthanpolice #PolicebikeRally #Nationalunityday #Drugfreeindia
646 views | Rajasthan, India | Oct 22, 2026