बक्सर: जिला उद्योग केंद्र ने लक्ष्य से 145% अधिक ऋण किया वितरित, राज्य में प्राप्त किया प्रथम स्थान
Buxar, Buxar | Jul 7, 2025 डीएम डॉ० विद्या नन्द सिंह ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत वितीय वर्ष-2024-25 में कुल 145 प्रतिशत ऋण वितरित कराया गया है। राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।