बक्सर: फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवक से ₹30 हजार की ठगी, बक्सर साइबर थाने ने राशि वापस कराई
Buxar, Buxar | Jul 7, 2025 साइबर थाना की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसका 30 हजार रुपये वापस मिल गया है। इस संबंध में डीएसपी साइबर थाना अविनाश कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरानसराय निवासी रितेश कुमार से जून 2025 में साइबर ठगों ने फेसबुक पर फेक आईडी के माध्यम से 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी।