बक्सर: आदर्श गोशाला की बदहाली पर एसडीएम भड़के, आय-व्यय का ब्योरा तलब किया, पशु क्रूरता निवारण इंस्पेक्टर को फटकार लगाई
Buxar, Buxar | Jul 7, 2025 बक्सर शहर का एकलौता आदर्श गोशाला की बदहाली देख सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार भड़क गए. वहां की कुव्यवस्था देख इतने खफा हुए कि वहां तैनात कर्मियों की बोलती बंद हो गई. वही गोशाला प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम सोमवार को 3:00 बजे अपराह्न में गौशाला की व्यवस्था का जायजा लेने अचानक पहुंच गए. उनके साथ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार भी थे.